उत्तराखंड समाचार

पार्षद वैभव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को वितरित किये पौधे

यह पर्व हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का भी संदेश देता है। हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं।

देहरादून। आज वार्ड नंबर 27 झंडा मोहल्ला के पार्षद वैभव अग्रवाल ने उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर नगर निगम देहरादून द्वारा उपलब्ध पौधों को वार्ड क्षेत्र में पौधारोपण कर सम्मानित क्षेत्रवासियों को वितरित किया। इस अवसर पर पार्षद वैभव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा की हरेला पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने के साथ लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। यह पर्व हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का भी संदेश देता है। हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने कहा की हरेला उत्तराखण्ड की परंपरा, संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक पर्व है, जो हमें हरियाली से जुड़ने और पर्यावरण की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। हरेला हमारे जीवन में हरियाली, समृद्धि और शांति लाने वाला पर्व है। यह हमें पेड़-पौधों, जल, जमीन और पर्यावरण से जुड़ने का अवसर देता है। हम सभी को मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है, ऐसे समय में हरेला पर्व हमें एकजुट होकर प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंकुर जैन, अंकुर मल्होत्रा, नगर निगम से सैनिटरी सुपरवाइजर कपिल उपस्थित रहे। आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर नगर निगम देहरादून द्वारा उपलब्ध पौधों को वार्ड क्षेत्र में पौधारोपण कर सम्मानित क्षेत्रवासियों को वितरित किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button