उत्तराखंड समाचार

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

ग्रुप ए में सनी सिंह एवं ग्रुप बी में गुरजीत सिंह रहे प्रथम

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में गुरमुखी एवं कीर्तन सिखलाई की कक्षायें एक जून 2023 से आरम्भ हुई थी उनका समापन होने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रति वर्ष ग्रीष्म कालीन की छुटियों में करीब एक महीने के लिए बच्चों को गुरमुखी लिखना – पढना, कीर्तन सिखलाई एवं गुरमत ज्ञान की शिक्षा देने का कार्य करता है। बच्चों को कॉपी, गुरमुखी ज्ञान की किताबें, पेन्सिल, रबड़ आदि गुरद्वारा उपलब्ध कराता है। प्रात:कथा – कीर्तन के पश्चात बच्ची दमनंप्रीत कौर ने शब्द “किरपा प्रभ दीन दयाला ” का शब्द गायन किया, सजना कौर एवं रजनी कौर ने गुरु साहिबान के नाम, पंज बाणीयों के नाम, भगतों के नाम सुनाये। पंजाबी परीक्षा के ग्रुप ए में सनी सिंह प्रथम, संजना कौर द्वितीय एवं प्रीती कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ग्रुप बी में गुरजीत सिंह प्रथम, दमन प्रीत कौर को दूसरा एवं गुरप्रीत को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, सतनाम सिंह, हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह, मैनेज़र अरविन्दर सिंह आदि ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। बच्चों ज्ञान देने वाली शिक्षिकाओं रजनीत कौर, सोनिया कौर एवं सोनी कौर तथा अन्य 30 बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया। इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन एवं महासचिव गुलज़ार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को वधाई दी एवं बच्चों को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581