Uncategorized

पुलिस ने खोये सामान लौटाकर बिखेरी उदास चेहरों पर मुस्कान

मोबाइल को कुछ ही समय पश्चात ढूंढ लिया गया व मालिक के सुपुर्द किया गया।

चमोली। वीआईपी गेट नंबर 2 में लगे पुलिस कर्मचारियों को दर्शन हेतु आए यात्री का पर्स मिला जिनमें नकद धनराशि-1500 रु0 व 01 मोबाइल फोन के अलावा अन्य कीमती सामान जेवरात आदि थे। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल सामान के मालिकों को अथक प्रयास कर खोया पाया केंद्र में बुलाकर उनके सुपुर्द किया। उत्तराखंड पुलिस के इस प्रकार के इमानदारी व सराहनीय कार्य को देखकर श्रद्धालु गदगद होकर उन्होंने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा पुलिस का धन्यवाद किया।
वहीं दूसरी ओर मन्दिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पीआऱडी जवान मदनलाल,फायरमैन सुनील चौधरी को भीड़ में एक बैग मिला जिसमें कार I20 की चाबी, 6000 रुपए व जरुरी कागजात थे। उक्त जवानों द्वारा तत्काल बैग स्वामी की काफी खोजबीन की गयी। काफी मेहनत करने के बाद बैग स्वामी अनीता देवी पत्नी सकेंदर सिंह अलवर राजस्थान को सुपुर्द किया गया।
वहीं दूसरी ओर वसंता देवी तुलसी निवासी चेन्नई जिनका मोबाइल फोन दर्शन के दौरान मन्दिर परिसर में खो गया जिसकी सूचना मिलने पर मन्दिर परिसर में ड्यूटीरत होमगार्ड के जवान ईश्वरी द्वारा तत्काल फोन को ढूंढ कर मालिक के सुपुर्द किया गया।
वहीं दूसरी ओर जंग बहादुर पुत्र राम किशोर जो की नेपाल के रहने वाले थे जिनका मोबाइल फोन कहीं खो गया था। जिसकी जानकारी उक्त व्यक्ति द्वारा उप निरीक्षक दिनेश रावत को दी। मोबाइल को कुछ ही समय पश्चात ढूंढ लिया गया व मालिक के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581