उत्तराखंड समाचार

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत कोतवाली जोशीमठ, हेड कांस्टेबल कैलाश कुमार, आरक्षी भूपेंद्र सिंह नेगी शामिल थे।

चमोली। महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला वादिनी द्वारा थाना गोविन्दघाट में तहरीर दी कि रात्रि को अभिषेक पुत्र गिरीश लाल, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पांडुकेश्वर थाना गोविंन्द घाट जनपद चमोली उसकी बेटी के कमरे का दरवाजा पीटने लगा व उसके साथ छेडछाड़ कर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा। उक्त महिला की लिखित शिकायत के आधार पर थाना गोविन्दघाट पर मुकदमा अपराध संख्या 03/2023 धारा 323/354/504/506 भादवि बनाम अभिषेक पंजीकृत किया गया। प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसके पश्चात पुलिस टीम की कुशल सरागरसी पतारसी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत कोतवाली जोशीमठ, हेड कांस्टेबल कैलाश कुमार, आरक्षी भूपेंद्र सिंह नेगी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581