उत्तराखंड समाचार

20 जून को निकलेगी श्री श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

बैठक में आज सर्वसम्मति से आचार्य ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल के सेवादार संजय कुमार गर्ग को पगड़ी पहनाकर संयोजक का दायित्व सौंपा।

देहरादून। श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी श्री श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा आयोजन कमेटी की बैठक शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति के सानिध्य में आज श्री राम मंदिर देहरादून में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 20 जून को निकलने वाली श्री श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अनेक निर्णय लिए गए। बैठक मे शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति ने बताया कि 20 जून आषाढ़ मास की दितीय तिथि को जिसमें पूरे विश्व में लगभग 27000 रथयात्राएं आयोजित होती हैं, उन्हीं में से एक यह 26 वी रथयात्रा पुरी के जगन्नाथ जी के तर्ज पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देहरादून में भी आयोजित की जाएगी। शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति ने बताया की यात्रा से पूर्व श्री श्री जगन्नाथ जी एवं उनके परिवार की नई मूर्तियों की स्थापना यहां मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
यात्रा 20 जून 2023 को प्रातः लगभग 10:00 बजे श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी से पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के हरि बोल के जोरदार जयघोष के साथ रस्सा खींचकर प्रारंभ होगी, जो किशन नगर चौक श्री राधे कृष्ण जी के मंदिर में जिसे श्री जगन्नाथ जी की मौसी का घर भी कहा जाता है प्रथम विश्राम वहां भगवान श्री जगन्नाथ जी वाह प्रभु की पूजा पाठ के पश्चात यात्रा आगे प्रारंभ होगी। वहां से बिंदाल पुल, बिंदाल पुल से कनॉट प्लेस और घंटाघर से पलटन बाजार धमावाला और भारती साड़ी के पीछे से श्री रामलीला बाजार से होते हुए भंडारी चौक, तिलक रोड से पुनः बिंदाल से होते हुए श्री राम मंदिर दीपलोक में विश्राम लेगी। यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा सभी को रोहणी प्रसाद वितरित किया जाएगा। रथ यात्रा में इस वर्ष प्रभु के सारथी के रूप में सुनील अग्रवाल होंगे। उनको आज सर्वसम्मति से यह दायित्व पटका उड़ा कर सौंपा गया। बैठक में आज सर्वसम्मति से आचार्य ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल के सेवादार संजय कुमार गर्ग को पगड़ी पहनाकर संयोजक का दायित्व सौंपा। यात्रा का संचालन श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति, आरके गुप्ता, अरविंद कुमार मित्तल, जेएस चुग, प्रमोद कुमार मित्तल, एलडी आहूजा, सुनील अग्रवाल, संजय गौड़, पुनीत, प्रियंका, सुधीर जैन, सचिन जैन, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581