उत्तराखंड समाचार

परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं दीपावली : विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं|

देहरादून 23 अक्टूबर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी हैं| अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाएं। हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है| विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की है कि दीपावली का यह पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों के साथ यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581