उत्तर प्रदेश समाचार

जनपद स्तरीय कलस्टर सुविधा इकाई की बैठक आयोजित

कृषक बंधुओं द्वारा रामकेला, मूंगफली, तिल, शक्कर जोकि घाड क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता का उत्पादन है

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में उप्र कृषि निर्यात नीति-2019 व भौगोलिक उपदर्शन की जनपद स्तरीय कलस्टर सुविधा इकाई की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वीडिया कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कृषक बंधुओं एवं कृषि उद्यमियों के बीच निर्यात के संवर्धन हेतु संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद के तहत कृषि उद्यमियों ने जनपद के जीआई टैग बासमती चावल और गुड को निर्यात के दृष्टिगत बढाने हेतु कृषक बंधुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी।
इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र ने किसानों को बासमती चावल और गुड के निर्यात बढाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होने कहा कि बासमती चावल और गुड को जीआई टैग मिला हुआ है। इसलिए सभी कृषक बंधु कानून संरक्षण प्राप्ति के लिए जीआई फॉर्म भरना सुनिश्चित करें। उन्होने ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षण दिया कि इस कार्य में कृषकों को पूरी तरीके से मदद उपलब्ध करवाई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जनपद के अन्य कृषि उत्पादों को जीआई टैग दिलवाने के दृष्टिगत कृषक बंधुओं से विचार-विमर्श किया। कृषक बंधुओं द्वारा रामकेला, मूंगफली, तिल, शक्कर जोकि घाड क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता का उत्पादन है को भी जीआई टैग में सम्मिलित किए जाने के लिए प्रयास करने की बात कही गयी। उन्होने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद में पदमश्री प्राप्त कृषक उपलब्ध है। इसके पश्चात जनपद से निर्यात को बढावा देने व उप्र कृषि निर्यात नीति में वर्णित अनुदानों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से एक विकास खण्ड में 50 हेक्टेयर की भूमि के कृषि विभाग को बासमती के 10 व उद्यान विभाग को आम के 15 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य दिया गया व बैठक में उपस्थित निर्यातकों से एफपीओ द्वारा बनाये गये आम व बासमती के क्लस्टरों से कृषि उत्पादों को उचित मूल्य पर खरीदने, उनके निर्यात करने व अनुबन्ध करने पर चर्चा हुयी जिसमें निर्यातकों द्वारा अगले सप्ताह जनपद में भ्रमण कर कृषकों/एफपीओ के उत्पादों को निर्यात करने का आश्वासन दिया गया। बैठक मेें उपायुक्त उद्योग श्री सिद्धार्थ यादव, अभिहीत अधिकारी श्री पवन कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके सक्सेना, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुक्ता सिंह सहित मोक्षार्थ, अन्न सम्पदा, संघर्ष बॉयो एनर्जी, उपज बहार एफपीओ एवं निर्यातकों में कैप्टन अकरम बेग, आलीशान कुरैशी, तफजील अहमद व रोहित शर्मा आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581