उत्तर प्रदेश समाचार

सरकार की सभी योजनाओं का लाभ कृषकों को मिले : डीएम

उ0प्र0 सरकार के द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले यह शासन की प्राथमिकता है

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में समस्त पात्र कृषकों को संतृप्तीकरण अभियान के उद्देश्य से विकासखण्ड रामपुर मनिहारान के ग्राम देहरी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी कृषकों को बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत सभी पात्र शतप्रतिशत व्यक्तियों को लाभ दिया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके लिये कैंप का आयोजन किया गया है। साथ ही उपस्थित समस्त कृषकों को जानकारी दी गयी कि ऐसे किसान जिनकों पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें वर्तमान में मिल रही है वे भी अपनी ईकेवाईसी करा लें, यदि कृषक के द्वारा ईकेवाईसी नहीं करायी जायेगी तो ऐसे किसानों को आगामी किस्त का लाभ नहीं मिल पायेगा। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि सभी किसान अपना बेनेफिशरी स्टेटस चैक कर सी0एस0सी0 सेन्टर पर जाकर अपनी ईकेवाईसी करा लें। साथ ही सभी कृषक राजस्व विभाग के माध्यम से अपनी भूमि का सत्यापन भी करा लें एवं बैंक अथवा डाकघर के माध्यम से अपना आधार एनपीसीआई में लिंक अनिवार्य रूप से करा लें अन्यथा किसान उक्त योजना के लाभ से वंचित रह जायेगंे। उ0प्र0 सरकार के द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले यह शासन की प्राथमिकता है इसके लिये जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि सभी कृषक नैपियर घास को लगाएं और अन्य को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारन श्रीमती संगीता राघव, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सहित शिक्षा, विद्युत, डाक, कृषि, राजस्व एवं पंचायत आदि विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button