उत्तराखंड समाचार

दूषित पानी की समस्या को लेकर महानगर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

। घरों में गंदगी और कीड़े वाले दूषित पानी से लोग बहुत परेशान हैं।

देहरादून, 15 मई। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में इंदिरानगर के विभिन्न क्षेत्रों में दूषित पानी की समस्या को लेकर एक ज्ञापन दिलाराम बाजार स्थित जल संस्थान के कार्यालय में अधिशासी अभियंता को दिया। डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि वार्ड में नेपाली डिब्बा पंचायती मंदिर और चौधरी बिहारी लाल मार्ग में पुरानी सीवर लाइन होने के कारण रिसाव हो रहा है जिससे पेयजल दूषित हो रहा है। घरों में गंदगी और कीड़े वाले दूषित पानी से लोग बहुत परेशान हैं। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर है। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाओं की बात कर रही है लेकिन घरों में कीड़े वाला दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को बख्श दे और केवल स्वच्छ पेयजल तो उपलब्ध करा दे। उन्होंने चेतावनी दी की अगर शीघ्र समस्या का समाधान न किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों के साथ जल संस्थान पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ विजेंद्र सिंह, पार्षद सविता सोनकर,मुकेश सोनकर, सुनील कुमार ,मोहित कोठी, निर्मला देवी, सुरेंद्र रावत, वीरू रावत, रीना, नीलम, सुजल सोनकर, ज़ख्मोला, मन्ना, निरंजन पाल, पार्वती, कुसुम लता, निहाल, आदर्श सूद, वीरेंद्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581