उत्तराखंड समाचार

कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाइक से जा रहे ठेकेदार को बाघ ने बनाया निवाला

घटना की जानकारी होने पर कार्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रामनगर: कार्बेट टाइगर रिजर्व में ठेकेदार के श्रमिक को बाघ ने हमला कर मार डाला। बाघ उसे सड़क से खींचकर करीब सौ कदम जंगल में घसीटकर ले गया। घटना की जानकारी होने पर कार्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया।कार्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज में पुलिया निर्माण, कच्ची सड़क का चौड़ीकरण आदि का काम विभाग ठेकेदार से कराता है। ठेकेदार के साथ उप्र. मानपुर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी खलील 26 पुत्र बांके भी काम करता है। बुधवार की दोपहर में वह धनगढ़ी गेट से सर्पदुली को अपनी बाइक से जा रहा थाअधिकारियों का मानना है कि धनगढ़ी से डेढ़ किलोमीटर दूर कक्ष नंबर चार धनगढ़ी बीट में उसका सामना बाघ से हो गया। अचानक सड़क पर आए बाघ को देखकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई होगी। जिसके बाद बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ उसे घसीटकर सड़क से जंगल में ले गया।इस बीच उधर से आ रहे वन कर्मियों ने सड़क पर बाइक गिरी देखी तो अनहोनी की आशंका हुई। वन कर्मियों ने आसपास जंगल में छानबीन की तो एक युवक का खून से लथपथ शव मिल गया। जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।बाघ ने उसके शव को खाया नहीं था। सूचना पर सीटीआर निदेशक नरेश कुमार, रेंजर जयपाल रावत के बाद कोतवाल अरुण सैनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी। शव को रामनगर मोर्चरी में रखा गया है। रेंजर ने बताया कि मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581