उत्तराखंड समाचार

कार्यकर्ताओं से वर्चुअली रूबरू हुये राहुल गांधी

किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर

देहरादून। राहुल गांधी 70 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली रूबरू हुये। पहले उन्होंने कुमाऊं के किच्छा और बाद में हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंतनगर में उतरे। यहां से वह किच्छा के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल जनसभा स्थल पहुंचे। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी और ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी का फूल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने सबसे पहले किसान से भाषण की शुरुआत की कराई। किसान ने कहा कि पहले फसलों के दाम कम थे। केंद्र में बैठी सरकार ने महंगाई कई गुना बढ़ा दी है। यह सरकार कहती थी कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी जाएगी, लेकिन कहना चाहता हूं कि दो हजार की भीख से कुछ नहीं होगा। एमएसपी लागू किया जाए। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी के अलावा उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा आदि नेताओं ने राहुल गांधी का बुके व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। ऊधमसिंह नगर के किच्छा में राहुल गांधी ने किसानों के साथ संवाद किया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। कहा कि आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी। कहा कि मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। उन्होंने कहा कि आज का राजा जनता की नहीं सुनता है। किसान एक साल ठंड और कोविड में सड़क पर खड़े थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने बात करने की कोशिश नहीं की। यूपीए सरकार के दौरान हमने किसानों की मांग पर 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। हमारी मंशा आपके साथ पार्टनरशिप करने की है। जिससे कि आपको लगे कि यह आपकी सरकार है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि जो नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया। कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, लेकिन ये कभी नहीं करेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। आंदोलन के दौरान 700 किसानों की शहादत हुई, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने शहादत पर कुछ नहीं बोला। प्रधानमंंत्री मन की बातें सुनाते हैं, लेकिन उन्हेांने किसानों के मन की बातें नहीं सुनी। 2022 में सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसानों का अहम योगदान होगा। जब हमारी सरकार बनेगी। निश्चित रूप से हम किसानों के हितों को संरक्षित करने का काम करेंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button