उत्तराखंड समाचार

मतदान के लिए केंद्र से मांगी 115 कंपनी फोर्स

विधानसभा चुनाव में इस बार 632 प्रत्याशी मैदान में

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने केंद्र से 115 कंपनी फोर्स की मांग की है। यह मांग प्रदेश के क्रिटिकल और वनरेबल बूथों के नजरिये से रखी गई है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेश में करीब 800 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां बूथों पर पिछले चुनाव में औसत से 15 प्रतिशत अधिक या 15 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। यह क्रिटिकल के दायरे में आते हैं। करीब 1200 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां ऐसे बूथ हैं, जिन पर वोटरों को प्रभावित करने की आशंका है। यानी यहां या तो कोई प्रत्याशी पैसे के लालच दे सकता है या फिर वोटरों को धमकी दे सकता है। या अन्य तरीके से प्रभावित कर सकता है। इन क्षेत्रों को वनरेबल की श्रेणी में रखा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षित मतदान के लिए केंद्र से 115 कंपनी फोर्स मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581