उत्तराखंड समाचार

पैर फिसलने से खाई में गिरे दो युवक

पुलिस की तत्परता से उक्त दोनों व्यक्तियों को सकुशल निकालकर चिकित्सालय भेजा गया,

मसूरी। मसूरी हाथीपांव मार्ग पर रविवार तड़के दो युवक अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों को रस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर सहस्रधारा टीम के मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम बिना देर किए वहां पहुंची। घटनास्थल के पास दो व्यक्ति उत्कृष्ट कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बसंत विहार जनपद देहरादून व अमरजीत सिंह चौहान पुत्र रामदयाल चौहान निवासी मोहल्ला धर्माबाद थाना मदार जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश करीब 300 मीटर खाई में गिरे थे, जिन्हें तत्काल पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को अपनी पीठ पर लादकर मुख्य मोटर मार्ग पर लाया गया पुलिस की तत्परता से उक्त दोनों व्यक्तियों को सकुशल निकालकर चिकित्सालय भेजा गया, जिसमें दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मैक्स अस्पताल देहरादून भेजा गया। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त घायलों का सफल रेस्क्यू किया गया। जिसकी स्थानीय जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। युवकों ने बताया कि वे दोनों गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581