उत्तराखंड समाचारक्राइम

अवैध ऑनलाइन कैसिनो का पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

देहरादून। एसटीएफ टीम और सहसपुर थाना पुलिस ने एक रिसोर्ट में छापा मारकर अवैध ऑनलाइन कैसिनो का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 2300 कैसिनो के सिक्के, 1.22 लाख रुपये नकद और 60 गड्डी ताश की बरामद की हैं। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एसटीएफ टीम और सहसपुर थाना पुलिस ने सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में दबिश दी गई, तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे। पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई गई है। पारस गुलाटी और अन्य 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कपिल अरोड़ा मौके से फरार हो गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button