उत्तराखंड समाचार

रायपुर पुलिस ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों को नशे से दूर रहने व मिलकर प्रभावी कार्रवाई हेतु सहयोग करने करने हेतु शपथ दिलाई गई।

देहरादून। रायपुर पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई, साथ है साइबर क्राइम, गोरा शक्ति ऐप, यातायात के नियमों की जानकारी दी।
आज थाना रायपुर पुलिस द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के मार्गदर्शन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रायपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समय-समय पर स्कूल विद्यालयों में जागरूक अभियान चलाकर छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, यातायात के नियम व गौरा शक्ति एप व महिला अपराध कि जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष रायपुर व एसआई भावना के द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थित दून वर्ल्ड स्कूल रायपुर रोड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव कि जानकारी दें गई। नशे की रोकथाम तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया। सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों को नशे से दूर रहने व मिलकर प्रभावी कार्रवाई हेतु सहयोग करने करने हेतु शपथ दिलाई गई। उक्त के अतिरिक्त सभी छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम तथा यातायात नियमों, महिला अपराध, गोरा शक्ति एप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अभियान प्रचलित रहेगा।

Related Articles

Back to top button