उत्तराखंड समाचार

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

देहरादून 24 अप्रैल। माह मई में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश विदेश के अनेक गणमान्य महानुभावों के जनपद देहरादून आगमन के दृष्टिगत आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट व उसके आसपास के क्षेत्र में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तैयार किये गये सुरक्षा/यातायात प्लान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के अन्दर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित सीआईएसएफ के अधिकारियो से सम्मेलन में आने वाले अतिथियो के एयरपोर्ट से बाहर आने के लिये की गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध जानकारी ली गयी तथा सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581