उत्तराखंड समाचार

संजीवनी संस्था करेगी दीपावली मेले का आयोजन

संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को चर्चा की गई

देहरादून । संजीवनी संस्था ओल्ड मसूरी रोड स्थित सिविल सेवा अकादमी में आठ और नौ अक्तूबर को दीपावली मेला करने जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को चर्चा की गई। डा.संधु ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। इसका मकसद प्रदेश के शिल्पकार, काश्तकार, कारीगरों, एवं लघु उद्यमियों मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी बनी हुई वस्तुओं एवं कलाकृतियों को एक बाजार उपलब्ध हो सके। संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के जैविक उत्पाद, स्थानीय लोगों के निर्मित पारंपरिक वस्तुकला पर आधारित उत्पाद, हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पाद मुख्य आकर्षण रहेंगे। उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने बताया कि दीपावली मेले में पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगेंगे। कोषाध्यक्ष अंजलि सिन्हा ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। इस बार मेले में ऐपण साड़ियां, अल्मोड़ा-बागेश्वर में तांबे के बर्तन, जोशीमठ की राजमा, पहाड़ी अंजीर के उत्पाद, रिंगाल के उत्पाद, हाथ से बनी मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, दिए, गाय के गोबर से बने उत्पाद, खुर्जा आदि के विशेष उत्पादों को जगह दी गई है। विदित है यह संस्था सिविल सेवा अफसरों की पत्नियों की है जो पिछले तीन साल से इस मेले का आयोजन कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581