उत्तराखंड समाचार

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर बैठक का आयोजन

ईद के पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने की अपील

देहरादून, 16 अप्रैल। आज पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा आगामी अलविदा जुमे की नमाज व ईद के पर्व के दृष्टिगत शहर काजी की उपस्थिति में मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पुलिस कार्यालय देहरादून में बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों से आगामी अलविदा जुम्मे की नमाज व ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित व्यक्तियों से आगामी पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने की अपील की गई। साथ ही कोई उल्लेखनीय प्रकरण प्रकाश में आने पर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को देने हेतु कहा गया। वर्तमान में देश के अलग- अलग स्थानों पर घटित कुछ घटनाओं को लेकर कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित की जा रही भड़काऊ पोस्टों एवं अफवाओं पर ध्यान न देने तथा स्वयं भी ऐसे प्रकरणों में किसी भी प्रकार की पोस्ट अथवा टिप्पणी करने से बचने हेतु बताया गया। उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, शहर काजी देहरादून, नायब शहर काजी देहरादून एवं मुस्लिम समुदाय के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581