उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड की जनता को सोच समझकर देना होगा वोट :

दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

देहरादून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी दून मे पत्रकारों से वार्ता करते हुये भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की जनता को सोच समझकर वोट देना होगा। 57 सीटें जीतकर भी भाजपा उत्तराखंड में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही है। भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि राम पहले भी थे और आज भी हैं। पर, भाजपा नेता यह सिद्ध करने पर तुले हैं कि राम 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रकट हुए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में “रोजगार के सवाल पर उत्तर मांगे उत्तराखंड” विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा सरकार ने लोकसभा में जिस मनरेगा को कांग्रेस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। आज उसी मनरेगा का सहारा लेकर मोदी सरकार ने कोरोना काल में ग्रामीण आबादी को रोजगार से जोड़ा। दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने को लेकर तारीफ की और कहा कि चार धाम चार काम और उत्तराखंड स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगाई, पैगसेस जैसे मामलों पर केंद सरकार को घेरा। दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में पेट्रोल व डीजल से ही 24 लाख करोड़ रुपये कमाए। यह रकम कहां खर्च हो रही है, इसका हिसाब देने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है। देश महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button