उत्तराखंड समाचार

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में अभियोग दर्ज

। सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज हुआ।

देहरादून। विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में थाना नेहरुकोलोनी ने अभियोग दर्ज किया गया हैं। सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि सोशल मीडिया/ व्हाट्सएप पर देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र भूपेंद्र सिंह नेगी निवासी 318 नेहरू ग्राम, रेलवे स्टेशन के पास, ऋषिकेश उत्तराखंड को लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु उपसचिव कविंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जबकि विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड में कविंद्र सिंह नाम से कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध सख्या 125/24 धारा 420/467/468 भादवी बनाम कविंद्र सिंह एवं देवेंद्र सिंह नेगी पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581