उत्तराखंड समाचारक्राइम

व्यक्ति ने की ट्रेन से टकराकर आत्महत्या

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

देहरादून, 24 मार्च। बद्रीपुर रेलवे फाटक से माजरी रेलवे फाटक के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
थाना नेहरू कालोनी पुलिस को आज 112 के माध्यम से सूचना मिली की बद्रीपुर रेलवे फाटक से माजरी रेलवे फाटक के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी जोगीवाला पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर एक व्यक्ति रेल पटरी पर पड़ा मिला। जिसके सिर का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ था, जिस की मौके पर मृत्यु हो गई थी। मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला, अन्य कोई आईडी नहीं थी। मृतक के घरवालों को फोन करने पर मृतक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र राम निवासी गांव बरवाड़ा थाना सामोद जिला जयपुर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। जो क्लेमेंटाउन में आर्मी में नौकरी करता था। जिसको लेकर उसके परिजन आज राजस्थान से देहरादून आ रहे थे, तो आईएसबीटी के पास ऑटो लाने के बहाने से भाग गया और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Related Articles

Back to top button