उत्तराखंड समाचारक्राइम

कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

देहरादून। उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक वाहन कुचलता हुआ चला गया। पूर्णागिरी धाम में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों के घायल होने की खबर है। गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., माया राम पुत्र बब्बू (29), निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र., नेत्रावती पुत्री वीर सिंह ( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र., अमरावती पत्नी मोहन सिंह (26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र. व रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. के रूप मे हुई हैं।
जबकि घायलों मे कौशल्या देवी पत्नी बद्री ( 40) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र., कुसुम देवी पत्नी राम सूरत (59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र., पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद (40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र., सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र., प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह (3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र. व राम सूरत पुत्र अशरफी ( 48) निवासी बहराई उ.प्र. शामिल हैं ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581