उत्तराखंड समाचार

मंत्री गणेश जोशी ने किया शिवालय मन्दिर पहुँचकर कन्या पूजन

जोशी ने कहा कि कन्या पूजन करने से कन्या का पूजन करने से घर-परिवार में शांति आती है और धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है

पन्तनगर 23 मार्च। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को रुद्रपुर के झां कॉलोनी स्थित शिवालय मन्दिर पहुँचकर कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्या पूजन में छोटी-छोटी कन्याओं के अपने हाथों से पांव धोकर उनकी पूजा की और भोजन कराने के पश्चात इन कन्याओं से आशीर्वाद लेकर कन्याओं को उपहार दिये। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि कन्या पूजन करने से कन्या का पूजन करने से घर-परिवार में शांति आती है और धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है और दुःख, दरिद्रता और कई प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं, साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सैना, अमित नारंग आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581