उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस अधीक्षक चमोली ने ली अपराध गोष्ठी

1. सर्वप्रथम पूर्व माह में अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा निर्देशों की समीक्षा की गयी।

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस लाईन गोपेश्वर स्थित सभागार में आज समस्त कोतवाली, थाना, चौकी प्रभारियों, स्थानीय अभिसूचना इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर मासिक अपराधों की समीक्षा की गयी। तत्पश्चात सभी थाना प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही मार्च माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र व आगामी चारधाम यात्रा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जनपद पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों/कार्य योजना की समीक्षा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।
1. सर्वप्रथम पूर्व माह में अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा निर्देशों की समीक्षा की गयी।
2. गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थानों/शाखाओं से आये सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें पूछी गई कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्या का निराकरण किया गया।
3. गैरसैण भराड़ीसैण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के लिए में पुलिस बैरिकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरुष शौचालयों, स्नानागार, भोजनालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित करने साथ ही बाहर जिलों से आने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था हेतु बैरिकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था की जाय़।
4. सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाए जाने व पुलिस बल की नियुक्ति हेतु प्वाइंट्स चिन्हित करना सुनिश्चित करें।
5. आगामी चारधाम यात्रा के निर्बाध व सफलतापूर्वक संचालन हेतु अभी से तैयारियां करने होटल, टैक्सी व अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों से बैठक आयोजित कर वार्ता करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।
6. आगामी दिनों में आने वाले महाशिवरात्रि पर्व व होली त्यौहार के सकुशल समापन हेतु कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों को पूर्व से ही सुनिश्चित करने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
7. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने तथा मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियानों पर थाना प्रभारियों को स्वयं रूचि लेकर सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
8. जनपद के समस्त थानों पर माल मुकदमाती से संबंधित माल मालों के निस्तारण, अज्ञात शवों की शिनाख्त को अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
9. माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टों की समय से तामील कर अधिक से अधिक वारण्टियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाधीन/लम्बित अभियोगों का अतिशीघ्र निस्तारण करने व विवेचकों को विवेचना का कार्य टेब पर ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया।
10. समस्त थाना प्रभारियों को उत्तराखण्ड़ पुलिस ऐप, सीएम हेल्पलाइन व अन्य पोर्टलों से प्राप्त होने वाली आनलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करने व E-FIR में शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में आमजन के मध्य अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
11. ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु NDPS Act के तहत जीरो टोलेरेन्स की नीति को अपनाकर कार्य किया जाए व और अधिक कड़ी कार्यवाही की जाय।
12. महिला अपराध/सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाय साथ ही स्कूली छात्राओं व कामकाजी/घरेलू महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी प्रदान करने व गौरा शक्ति ऐप के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
13. सोशल मीडिया सैल को सोशल मीडिया पर निरन्तर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
14. राजस्व क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए गाँवों में नियमित पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु चौपाल लगाकर जागरूक किया जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
विगत माह में जनपद में प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद कुमार शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना श्री सचिन चौहान, प्रतिसार निरीक्षक चमोली श्री रविकान्त सेमवाल, निरीक्षक दूरसंचार श्री जितेन्द्र भण्डारी समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581