उत्तराखंड समाचार

अफवाहों से हटकर मनोयोग से आगामी परीक्षा में जुटे युवा : भट्ट

कानून से संतुष्ट एवं आश्वस्त राज्य के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है

देहरादून 14 फरवरी। भाजपा ने देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून की परिधि में पहली भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होने पर प्रसन्नता जतायी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है कि इस वर्ष अधिकांश रिक्त पदों को भरना है। इसलिए युवा न किसी अफवाह में आएं न ही विरोध करने वाले नेताओं के बहकावे में और पूरे मनोयोग से तैयारी में जुटें। प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा, आगामी सभी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर धामी सरकार दृढ़ संकल्पित हैं। समय और भावनाओं के अनुरूप सीएम श्री पुष्कर धामी देश के जिस सबसे कड़े नकल विरोधी कानून को अल्पकाल में लेकर आये उसने कल सम्पन्न हुई परीक्षा से असर दिखान शुरू कर दिया है। इस कानून ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व ईमानदारी के प्रति युवाओं के मन में विश्वास को अधिक मजबूत किया है। वहीं नकल करने या कराने की मंशा रखने वालों के मन में खौफ उत्पन्न हुआ है । इस कानून से संतुष्ट एवं आश्वस्त राज्य के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा, आगामी सभी परीक्षाएं आयोग द्वारा जारी किये गये कैलेण्डर के अनुसार समय पर आयोजित करायी जाएगी, इसलिए मन से संशय निकाल कर युवा पूरे उत्साह एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं। महेंद्र भट्ट ने कहा, हमारी सरकार राज्य में नौकरी के लिए कड़ा परिश्रम करने वाले प्रतिभाशाली व लगनशील युवाओं के साथ अन्याय नही होने देगी। उन्होंने कहा कि राज्य मे सख्त नकल कानून की जरूरत थी और इससे उन लोगों पर कड़ी कार्यवाही हो सकेगी जो युवाओं के हित पर डाका डालने जैसी कार्यवाही मे व्यवधान अथवा उनकी किसी न किसी तरह पैरोकारी करते रहे है। प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए कड़ा कानून जरूरी था और धामी सरकार ने इस दिशा मे एक ऐतिहासिक कदम उठाकर साफ कर दिया है कि युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581