Uncategorized

हाथ से हाथ जोड़ना नही बल्कि, तोड़ना है कांग्रेस की सच्चाई : मधु भट्ट

फिलहाल वो सीखें न सीखें, जनता भी पूरी तरह से सीख चुकी है

देहरादून 14 फरवरी। भाजपा ने कांग्रेस भवन मे दो गुटों के बीच मारपीट पर चुटकी लेते हुए कहा, हाथ से हाथ जोड़ना नही, हाथ से हाथ तोड़ना ही कांग्रेस पार्टी की सच्चाई है। प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने तंज किया, जनता इनके बंद कमरों में समाज तोड़ने के षड्यंत्र और बाहर एक दूसरे के सिर फोड़ने की राजनीति को बखूबी जानती है तभी लगातार चुनाव दर चुनाव सजा दे रही है। मधु भट्ट में आरोप लगाते हुए कहा, राज्य के युवाओं को भड़काने वाली कांग्रेस पार्टी का कड़वा सच इस आपसी मार पिटाई के बाद एक बार फिर जनता के सामने आ गया है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जो लोग कल तक युवाओं के विषय पर राजनीति नही करने और शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कर रहे थे, आज अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से ही दो दो हाथ करते नज़र आये। आज राज्य की जनता ने भी इस विषय पर कांग्रेस नेताओं की असलियत और मंशा देख ली है। भाजपा तो पहले से ही कह रही है उनके नेताओं के हाथ तो आपस में ही नहीं जुड़े हैं और लगे हैं भारत जोड़ो यात्रा या हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालने में। उन्होंने कटाक्ष किया, जिस पार्टी का इतिहास देश को दो हिस्सों और समाज को जाति, क्षेत्र और धर्म में तोड़ने का रहा हो। जो राज्य विरोधियों के साथ सत्ता में रहते राज्य निर्माण आंदोलन को तोड़ने में लगे रहे हों, जो कांग्रेस अपनी प्रदेश की टीम तक नही जोड़ पाई हो। उनके युवा नेताओं का सार्वजनिक तौर पर इस तरह आपस में लड़ना स्वाभाविक है क्योंकि वे यही अपने इतिहास और वरिष्ठ नेताओं से सीखते आये हैं। फिलहाल वो सीखें न सीखें, जनता भी पूरी तरह से सीख चुकी है और कांग्रेस पार्टी से अपने दोनों हाथ पहले ही जोड़ चुकी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581