उत्तराखंड समाचार

क्लीन ऐंड ग्रीन सोसायटी ने किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

अपील की कि सभी लोग अधिकाधिक वृक्ष लगाएं जिससे देहरादून की आबोहवा तो साफ होगी ही

देहरादून, 4 अगस्त। क्लीन ऐंड ग्रीन सोसायटी देहरादून ने कंडोली क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका शुभारंभ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए गोगी ने कहा कि देहरादून घाटी को देखने समझने वाले लोग इस बात को जानते हैं कि भौगोलिक रूप से और पारिस्थितिकी की दृष्टि से ये घाटी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में सबसे अनूठी घाटियों में एक है। इसके इस स्वरूप को बनाये रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग अधिकाधिक वृक्ष लगाएं जिससे देहरादून की आबोहवा  तो साफ होगी ही, अतिवृष्टि के कारण नालों और बरसाती पानी के कारण होने वाला नुकसान भी कम होगा। साथ ही यह भी अपील की कि जिन पौधों को लगाएं, आगे उनकी देखरेख भी करें तभी वृक्षारोपण अपने उद्देश्य में सफल होगा और हम महसूस कर सकेंगे प्रकृति से वास्तविक जुड़ाव कितनई अद्भुत अनुभूति है। गोगी ने सोसायटी के अध्यक्ष और सदस्यों को आगे भी इस तरह के कार्यों में हरसम्भव मदद का भरोसा दिया। जहां एक और पूरे उत्तराखंड में हरेला पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है वही कई वर्षों से वृक्षारोपण कर रही क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस बार के मानसून सत्र का चौथा अभियान आज क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा कंडोली गांव के कांसवाली कोठरी गांव में वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया, जहां मुख्य रूप से चम्पा,गुलमोहर, रात की रानी, सिल्वर ऑक, चमेली, बरगद, नीम, आंवला आदि के 100 से अधिक वृक्ष लगाए गए। समिति द्वारा एमडीडीए का विशेष धन्यवाद भी किया गया जिनके सहयोग से वृक्षों के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमित खन्ना,कंडोली गांव के प्रधान मुकेश कुमार,पूर्व प्रधान मेघ सिंह,समिति के प्रधान राम कपूर,अमरनाथ कुमार,राजेश  बाली,शंभू शुक्ला,नितिन कुमार,जेपी किमोठी दिवाकर नैथानी,रणदीप वालिया, हर्षवर्धन जमलोकी,कार्तिक बिरला आदि समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581