उत्तराखंड समाचार

महिला हेल्प डेस्क के प्रभारियों को प्रदान किए गए सी.यू.जी. सिम

उक्त सभी नंबरों की सुविधाएं जल्द ही आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहेंगी।

देहरादून। थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की थाने में स्थित महिला हेल्प डेस्क तक पहुंच को और अधिक सुगम बनाए जाने तथा उनके मध्य आपसी समन्वय तथा विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क के प्रभारियों को सी.यू.जी. नंबर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के क्रम में दलीप सिह कुंवर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज जनपद के सभी 21 थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क के प्रभारियों को सी.यू.जी. सिम प्रदान किए गए। उक्त सभी नंबरों की सुविधाएं जल्द ही आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहेंगी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह अपने थाना क्षेत्र में उक्त नंबर का व्यापक प्रचार- प्रसार कर उक्त नंबरों पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
थानों को उपलब्ध कराए गए सी.यू.जी. नंबरों का विवरण :-
कोतवाली नगर – 9258199077
कोतवाली कैंट – 9258199078
थाना बसंत विहार – 9258199079
थाना डालनवाला – 9258199080
थाना नेहरू कॉलोनी – 9258199081
थाना रायपुर – 9258199082
थाना क्लेमेंट टाउन – 9258199083
कोतवाली पटेल नगर – 9258199084
थाना प्रेमनगर – 9258199085
कोतवाली मसूरी – 9258199086
थाना राजपुर – 9258199087
कोतवाली डोईवाला – 9258199088
थाना रायवाला – 9258199089
कोतवाली ऋषिकेश – 9258199090
थाना रानीपोखरी – 9258199091
थाना सहसपुर – 9258199092
कोतवाली विकासनगर – 9258199093
थाना सेलाकुई – 9258199094
थाना कालसी – 9258199095
थाना चकराता – 9258199096
थाना त्यूणी – 9258199097

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581