उत्तराखंड समाचारक्राइमदेश

खुले में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले 26 लोगों के पुलिस एक्ट में किये चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की समाज के बीच अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की। वीकेंड्स पर सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालो के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। राजपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर खुले में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले 26 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान करते हुये सख्त हिदायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की समाज के बीच अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीकेंड्स पर राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डाईवर्जन, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, आईटी पार्क आदि क्षेत्रों में लोगों द्वारा सड़क किनारे खुले में तथा गाड़ी में बैठकर शराब पीने तथा हुड़दंग करने की सूचनाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को प्राप्त हुई थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी को राजपुर क्षेत्र में खुले स्थानों पर इस प्रकार का मर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा राजपुर पुलिस के साथ आईटी पार्क क्षेत्र, मसूरी डाईवर्जन, मसूरी रोड तथा कुठाल गेट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में/ वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 26 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581