उत्तराखंड समाचार

सडको पर स्टंड करने वाले यूट्यूबर्स के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

यूट्यूबर्स के विरुद्ध थाना पटेलनगर मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस एवं सीपीयू देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा सडको पर स्टंड करने वाले यूट्यूबर्स/बाईकर्स की मोडीफाईड मोटरसाईकिल सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया व यूट्यूबर्स के विरुद्ध थाना पटेलनगर मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दलीप सिह कुँवर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद की सडको पर स्टंड करने वाले यूट्यूबर्स/बाईकर्स के विरुद्ध सख्त कार्यावाही करने हेतु जनपद पुलिस को कडे आदेश-निर्देश जारी कर उनकी धरपकड एवं मोडिफाईड मोटरसाईकिल एवं अन्य दुपहिया वाहनो के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई है। जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम एवं सीपीयू की संयुक्त टीम द्वारा कमला पैलेस थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो अपनी बिना नम्बर की मोडिफाईड मोटरसाईकिल को खतरनाक तरीके से रेस ड्राईविंग कर स्टंड करता हुआ मोटरसाईकिल के साईलेंसर से तेज आवाज करते हुए न्यूसेंस करता हुआ अन्य वाहन चालको एवं पैदल चल रहे व्यक्तियो के जीवन को संकटमय बना रहा था। उक्त मोटरसाईकिल चालक का पीछा कर पुलिस टीम द्वारा निरंजनपुर मण्डी WGYM के पास उसे पकड लिया। पकडे गये व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल चलाने के दौरान स्टंड करने, मोडिफाईड मोटरसाईकिल का प्रयोग करने, आम जन-जीवन को संकटमय बनाने, एवं पैदल चल रही महिलाओं पर फब्बतियां कसने के जुर्म मे नियमानुसार मोटरसाईकिल को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया व आरोपी के विरुद्ध थाना पटेलनगर मे मुकदमा अपराध सख्या-31/2023 धारा- 177/290/509/283 भादवि व 184/190(2) एमवीएक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581