उत्तराखंड समाचार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना सेलाकुई मे बैठक का आयोजन

वर्तमान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान संपूर्ण राज्य में जोर शोर से चल रहा हैं,

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना सेलाकुई क्षेत्र मे निवासरत जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेम्मबर, भूतपूर्व सैनिको व अन्य व्यक्तियों के साथ थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई मे बैठक का आयोजन किया गया।
वर्तमान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान संपूर्ण राज्य में जोर शोर से चल रहा हैं, तथा इसके साथ ही जनपद देहरादून में पुलिस उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में पांच बिंन्दुओ पर अभियान जारी है एवं नशे के विरुद्द जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। समस्त थाना प्रभारियों को भी इस संबंध में अपने अपने स्तर से व्यापक रूप से जनजागृक्त अभियान चलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए जा रहे हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना परिसर में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेम्बरो तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों तथा भूतपूर्व सैनिको को आमंत्रित कर थाना परिसर सेलाकुई पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया। सभी लोगों से गोष्ठी मे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने तथा ट्रैफिक प्रबन्धन एवं थाना क्षेत्र मे निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शतप्रतिशत सत्यापन कराने तथा अपने अपने क्षेत्र से ड्रग्स का उन्मूलन करने हेतु उच्चाधिकारी गणों से प्राप्त निर्देशों से सभी महानुभावो को भली भांति अवगत कराया गया। बैठक मे मौजूद सभी लोगों द्वारा जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की गई तथा उक्त अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने हेतु सभी ने आश्वस्त किया है। इस प्रकार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान एवम इस अभियान में आम नागरिकों, अन्य सामाजिक संस्थाओं, स्कूल कॉलेज के छात्र, छात्राओ, एवम अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को लगातार जोड़ा जा रहा हैं। इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। जो लगातार गतिमान है। उक्त गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य यशपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पति भाऊवाला विनोद थापा, ग्राम प्रधान कैंचीवाला अटकफार्म ताराचंद, ग्राम प्रधान राजावाला रकम सिंह, बीडीसी मेंबर सुशील कुमार, बीडीसी मेंबर भाऊवाला नंदन सिंह कंडारी, ग्राम प्रधान श्रीमती रमा थापा, ग्राम प्रधान बड़ोवाला सुमित कुमार वर्मा, क्षेत्र पंचायत भाऊवाला श्रीमती सुनीता कंडारी, भूतपूर्व सैनिक ताजवर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गोसाई, मोहन कुमार थापा, नीरज चौहान, खड़क सिंह सामंत, महिपाल सिंह नेगी आदि गणमान्य व्यक्ति उक्त गोष्ठी में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581