उत्तराखंड समाचार

26 से 28 दिसम्बर तक होगा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को किसी भी प्रकार का भत्ता आदि देय नहीं होगा।

देहरादून 21 दिसम्बर। जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि ट्राईबल सब प्लान के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा 26 से 28 दिसम्बर, 2022 तक अनुसूचित जनजाति के पुरुष ओपन की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पवेलियन ग्राउन्ड देहरादून में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद देहरादून में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 23 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 09 बजे से आयोजित किये जायेंगे जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ी को अपना जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को किसी भी प्रकार का भत्ता आदि देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिये मो० नं०- 9897852006 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581