उत्तराखंड समाचार

जीएसटी पर टैक्स की दर कम : आमजन को होगा फायदा

जीएसटी पर टैक्स की दर कम होने से होगी व्यापार में वृद्धि : पंकज मेंसोन

देहरादून 5 सितम्बर। दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेंसोन का कहना हैं की व्यापारियों के लिए वित्त मंत्री सीता रमन द्वारा जीएसटी पर जो टैक्स की दर कम की गई है, उससे व्यापार में वृद्धि होगी और आमजन के लिए फायदा होगा। भारत सरकार वित्त मंत्री सीता रमन ने व्यापारियों को जीएसटी दर कम करके जो सौगात दी गई हैं वह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इससे व्यापारी को भी लाभ होगा और आम जनता को भी सीधा लाभ मिलेगा। आम जनता को जो समान जीएसटी ज्यादा होने के कारण महंगा मिला करता था, अब वह सस्ती दरों पर मिल सकेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो नारा स्वदेशी अपनाओ का दिया है वह इसी तरह साकार होगा जब लोगो को सस्ते में समान मिलेगा तो महँगाई घटेगी और रोज़गार बढ़ेगा। जीएसटी की दर कम करने पर दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल वित्त मंत्री सीता रमन एवं देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद करता हैं, जिन्होंने आम जनमानस एवं व्यापारियों के लिए जीएसटी दर को कम कर दीपावली से पहले विशेष सौगात दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464