उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट के सभी निर्णयों को राज्य के विकास में अहम बताया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कैबिनेट के निर्णय का स्वागत

देहरादून 20 दिसंबर। भाजपा ने प्रदेश सरकार के महासू देवता मंदिर व जागेश्वर धाम को श्री बद्री केदार धाम की तरह मास्टर प्लान बनाकर विकसित करने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे धार्मिक पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज हुई कैबिनेट के सभी निर्णयों को राज्य के विकास में अहम बताया। उन्होंने कहा अब बदरीनाथ धाम के मास्टरप्लान की तर्ज पर कुमाऊं के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और चकराता के महासू देवता मंदिर के लिए भी मास्टर प्लान लागू करना संबंधित क्षेत्रों के विकास मार्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा होने से दोनों प्रसिद्ध धामों में पर्यटन सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास होगा जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी । सरकार का यह कदम स्थानीय रोजगार एवं आर्थिकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा । इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर नई हाइड्रो पावर नीति व राज्य में बड़े वेयर हाउस स्थापित करने के उद्देश्य से उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी को मंजूरी, पहाड़ में बसों को परमिट टैक्स में राहत देते हुए 50 से बढ़ाकर 75 फीसदी करना, प्रदेश में 20 आईटीआई को कर्नाटक की तर्ज पर मॉडल आईटीआई बनाकर प्रत्येक मॉडल आईटीआई पर 10 करोड़ रुपए खर्च की अनुमति, सिटी बस में मोटरयान कर में शत प्रतिशत छूट समेत कैबिनेट के सभी निर्णयों को उन्होंने जनकल्याणकारी बताते हुए स्वागत किया ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581