उत्तराखंड समाचार

बसन्तोत्सव के लिये दून पुलिस द्वारा तैयार की गई रणनीति हुई कारगर साबित

शटल सेवा के सुव्यवस्थित संचालन का आम जन ने किया स्वागत

देहरादून 09 मार्च। विगत 07 मार्च से 09 मार्च तक राजभवन देहरादून में आयोजित किये जा रहे बसंत उत्सव 2025 के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा भारतीय सेना गढ़ी कैन्ट से समन्वय स्थापित करते हुए बसंत उत्सव 2025 में आने वाले आगन्तुको, अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग हेतु 03 पार्किंग स्थल    (आरटी ग्राउंड पार्किंग, 8 जीआर पार्किंग और महिंद्रा ग्राउंड) चिन्हित किये गये थे, जिनमें बसंतोत्सव में आने वाले आगन्तुकों के वाहनों को पार्क कराया गया था। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए पहली बार उक्त तीनों पार्किंग स्थलों से बसंत उत्सव तक आने वाले आगन्तुकों को लाने – ले जाने हेतु 05 शटल सेवा लगाई गयी थी, जिसको पुलिस द्वारा संचालित किया गया। उक्त शटल सेवा के माध्यम से बसंत उत्सव में आने वाले आगंतुकों को पार्किंग स्थल से राजभवन तक तथा वापस पार्किंग स्थल तक लाया – ले जाया गया। 3 दिन तक चले बसंत उत्सव में 01 लाख से अधिक लोगो द्वारा राजभवन के पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लिया। आयोजन के दौरान पुलिस प्रबंधों की आयोजन में आने वाले लोगों द्वारा सराहना की गयी। आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले मार्गों पर पुलिस द्वारा जगह-जगह पार्किंग व अन्य सूचना सम्बन्धी बोर्ड लगाये गये थे। साथ ही शौर्य स्थल से मुख्यमंत्री आवास तथा सीएसडी तिराहे तक मार्गों पर वाहनो की पार्किंग को पूर्णत: प्रतिबन्धित किया गया था, जिससे यातायात संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो व आम जन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे। उक्त आयोजन के सकुशल संचालन हेतु 89 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राजभवन व उसके आस-पास के क्षेत्रों में यातायात संचालन हेतु नियुक्त किया गया था। उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 30 से 35 हजार व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इतनी अधिक संख्या में लोगों के आने तथा उनके वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से पार्क करवाते हुए सभी आगन्तुकों को बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने हेतु पुलिस द्वारा तैयार रणनीति के अनुरूप ही कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 08/03/2025 को हाथीबड़कला मार्ग पर 02 जुलूस निकलने के उपरान्त भी आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पडा। इसके अतिरिक्त बसन्तोत्सव में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिये पुलिस द्वारा पार्किंग स्थल से राजभवन तक जाने हेतु शटल सेवा के अतिरिक्त ई-रिक्शा के भी प्रबन्ध किये गये, साथ ही ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिन्हें भीड की अधिकता के कारण ई रिक्शा की सुविधा नहीं मिल पाई, उन्हें पुलिस द्वारा अपने वाहनों से राजभवन तक पहुंचाया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581