उत्तराखंड समाचारखेल

सम्मान समारोह : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिए

फैंसी ड्रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरांवित किया है

फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, स्काउट्स गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने मिशन जागृति द्वारा संचालित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता तथा बाल भवन में आयोजित विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य एवम फैंसी ड्रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरांवित किया है। सराय ख्वाजा विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन कर सम्मानित किया। विद्यालय छात्रों और छात्राओं ने बहुत ही प्रशंसनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सी बी एस ई से संबद्ध निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभागिता की। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की छात्रा सपना और प्रियांशी के दल ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बालिकाओं की सफलता के लिए सभी अध्यापकों, विशेष रूप से कार्यक्रम संयोजिका प्राध्यापिका मुक्ता, रणबीर, गीता सहित अन्य अध्यापकों का भी बहुत बहुत अभिनंदन किया। प्राचार्य मनचंदा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और परिश्रम से आप किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर चुनौती का सामना कर सकते हो आप किसी भी प्रकार से किसी से भी कम प्रतिभाशाली नही हो आप को अपने आप से ही प्रतिस्पर्धा करनी है तथा पिछली बार से श्रेष्ठ करने का संकल्प भी लेना है। जब आप किसी भी प्रतियोगिता में भागीदारी करते हैं तो किसी भी प्रतिभागी से इर्ष्या अथवा द्वेष रहित हो कर आप ने अपनी और से सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करना है। विद्यालय के सभी अध्यापकों और प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने वाली सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में होने वाली अन्य स्पर्धाओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए निरंतर श्रेष्ठतम करने के लिए प्रयासरत रहने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581