उत्तराखंड समाचार

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चलाया आकस्मिक रूप से सत्यापन अभियान

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 56 मकान मालिकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा चौकी बाजार क्षेत्र लोहियानगर, ब्रहमपुरी आदि स्थानो मे किरायेदार एवं बाहरी सन्दिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 56 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई और 5 लाख 60 हजार रुपये के न्यायालय के चालान किये गये। 524 बाहरी वायक्तियो का सत्यापन किया तथा 15 लोगो के विरुद्ध लालपुल क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले फड़, ठेली वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर 3750 रुपए का नगद जुर्माना वसूला गया।
वर्तमान में जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले एवं बाहरी व्यक्तियों /किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु कडे आदेश- निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी द्वारा स्वयं के नेतृत्व में चौकी बाजार क्षेत्र, लोहियानगर, ब्रहमपुरी आदि स्थानो में लगातार मिल रही शिकायतों, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों के सत्यापन हेतु 7 टीमों का गठन किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा गठित पुलिस टीम ने उक्त स्थानो में आज प्रातः 6.00 बजे के समय आकस्मिक रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो मे चैकिंग की गयी। जिसमे 56 मकान मलिको द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नही कराया गया था, जिनका मौके पर पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधिनियम की धारा 52(2)/83 में 10-10 हजार का (कुल 5 लाख 60 हजार रूपये का) कोर्ट का चालान किया गया। एवं 524 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा अवैध रूप से सड़क, फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात अवरुद्ध करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर 3750/- का नगद जुर्माना वसूला गया। पटेलनगर पुलिस का कहना हैं की भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581