उत्तराखंड समाचार

चार दिन तापमान में रहेगी तेजी, 27 जुलाई से फिर बरसेंगे बादल

27 जुलाई से वर्षा में एक बार फिर तेजी आने लगेगी।

हल्द्वानी : कुमाऊं में छिटपुट वर्षा का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल में सर्वाधिक 75 मिमी वर्षा बागेश्वर जिले के शामा में रिकार्ड की गई। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 6.0 मिमी व ज्योलीकोट में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में बीते रोज की अपेक्षा 2.5 डिग्री की तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। बागेश्वर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर तीव्र बौछारें भी पड़ सकती हैं। 24 से 26 जुलाई के बीच वर्षा में कमी आने की संभावना है। इस अवधि में कुमाऊं मंडल के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं कहीं पर दोपहर के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। 27 जुलाई से वर्षा में एक बार फिर तेजी आने लगेगी। इसके साथ तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।

हल्द्वानी      32.0        25.1

पंतनगर       32.8       25.3

नैनीताल      20.4        16.9

मुक्तेश्वर       23.4        16.5

अल्मोड़ा      31.2       21.2

बागेश्वर        34.4       23.7

चम्पावत      25.2       18.7

पिथौरागढ़    28.6       20.3

 

 

Related Articles

Back to top button