उत्तराखंड समाचार

सोशल मीडिया में बयानबाजी के बजाय अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में ही रखें कांग्रेस नेता : करन माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है

देहरादून, 04 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया में बयानबाजी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से कहने के बजाय पार्टी के उचित फोरम में ही रखी जानी चाहिए ताकि पार्टी संगठन की मर्यादा बनी रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में बयानबाजी के बजाय अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में ही रखें ताकि पार्टी संगठन की छबि खराब न हो। उन्होंने कहा प्रायः देखने में आया है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेतागणों द्वारा सोशल मीडिया में बयानबाजी की जा रही है जिसकी देखा-देखी कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका अनुसरण किया जा रहा है जो पार्टी संगठन के लिए कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज जब प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा तथा आरएसएस की कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है तथा एक तरफ पार्टी के वरिठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई स्फूर्ति एवं ऊर्जा डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे समय में कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी बात पार्टी के उचित फोरम में रखने के बजाय इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में बयानबाजी एवं टिप्पणी कर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं द्वारा अखबारों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही ऐसी अनर्गल बयानबाजी से राहुल गांधी के उद्देश्यों को भी गहरा धक्का लग रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन पिछले छः माह से सडकों पर उतर कर लगातार भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचार, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला, विधानसभा में बैकडोर भर्ती घोटालों तथा उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की निर्मम हत्या जैसे मामलों में लगातार न्याय की लडाई के लिए आन्दोलन कर रही है तथा भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ जनता से जुडे़ मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है ऐसे समय में अखबारों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखने से निष्ठावान कार्यकर्ता का मनोबल टूटता है तथा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को भी आघात लगता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अपनी बात अखबारों और सोशल मीडिया में रखने की बजाय पार्टी की उचित फोरम पर ही रखी जाय।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581