उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है

देहरादून 22 अक्टूबर। धनतेरस पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण एवं कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आव्हान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए घर के आंगन और दहलीज को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए ऐपण कला का प्रयोग जरूर करें. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है। इसी कारण उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है। इस लोककला का जीवित रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने पूरे आवास पर गेरू (लाल मिट्टी) से जगह लीपकर उस पर चावल के आटे में पानी मिलाकर सफेद लकीरें डाली एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है, इसलिए इस दीपावली को स्वदेशी सामानों की खरीद कर आत्मनिर्भर भारत को मज़बूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581