उत्तराखंड समाचार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक आयोजित

माहरा ने कहा पूरा देश उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी की सुध नही ले रही है।

देहरादून। देहरादून। आज राजीव भवन प्र्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में प्र्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री अवधेश पन्त के संयोजन में प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बैैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्त पत्र एवं मोमन्टों देकर स्वागत किया। इस अवसर पर करन माहरा ने उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि आज यदि हम खुली हवा में सॉस ले रहे है तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों को नौछावर कर देश की आजादी के लिए शहादत दी है। माहरा ने कहा पूरा देश उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी की सुध नही ले रही है। उनके उत्तराधिकारी रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है वहीं आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है। माहरा कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की। कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की वर्तमान सरकारों पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी। करन माहरा ने कहा कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वह चिन्ता का विषय है परन्तु भारत के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देते हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। हम राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देते हैं जिनके संघर्ष और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठी कुछ ताकतों द्वारा देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुला कर देश की जनता को गुमराह कर छद्म राष्ट्रवाद का नारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने स्वतत्रंता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ का अखिल भारतीय स्तर पर पुर्नगठन करने, कांग्रेस घोषणा पत्र में उत्तराधिकारियों के मांगो को स्थान देने, नेता प्रतिपक्ष से विधानसभा में प्रमुख मांगो को उठाये जाने, पूर्व की भॉति सेनानी आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज, आरक्षण दिये जाने जैसी महत्वूपर्ण मांग रखी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, गुरूजी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महामंत्री अवधेश पन्त, गोपाल नारसन, सुरेन्द्र सिंह बुटोला, शोभा विष्ट, आशा लाल, सुरेन्द्र कुमार सैनी, रवि शंकर तिवाडी, सत्य प्रकाश चौहान, हरीश चन्द्र जोशी, इन्द्रलाल आर्य, राकेश पन्त, भरत सिहं नेगी, नत्थी राम पोखरियाल, प्रेम सिंह दानू, विनोद चमोली, दिगपाल सिहं बिषट, सुभाष राही, जय प्रकाश राही, भुवन चन्द्र जोशी, बिपुल सकलानी, गुलशन कुमार, दिपक सैनी, मनवीर चौधरी, अदनान, ज्योति द्विवेदी, जसवन्त चौहान, सोवन सजवाण, राजन कौशिक, राजेश्वरी डिमरी, इन्दू जोशी आदि उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581