उत्तराखंड समाचारदेश

सिपाही ने देसी तमंचे से किया फायर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने देर रात आदेश जारी किए।

देहरादून। एक सिपाही ने देसी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया हैृ। तमंचा कहां से आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं एक अन्य सिपाही को भी ड्यूटी में लापरवाही करने पर निलंबित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही शराब पीकर ड्यूटी कर रहा था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने देर रात आदेश जारी किए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायवाला में नियुक्त दो कांस्टेबल को अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायवाला में नियुक्त कांस्टेबल ना.पु. आशीष कुमार द्वारा देशी तमंचे से आकस्मिक (एक्सीडेंटल) फायर करने पर तत्काल उक्त आरक्षी के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु.अ.सं. – 204/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराते हुए तत्काल निलंबित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना रायवाला में ही नियुक्त कांस्टेबल  ना.पु. सुनील कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने परतत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581