उत्तराखंड समाचार

डोईवाला थाना पुलिस ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम

तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू नशा मुक्त दून जागरूकता

देहरादून। नशा मुक्त दून अभियान के अंतर्गत थाना डोईवाला देहरादून पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जन-जागरूकता के लिए द दून ग्रामर स्कूल भनियावाला में गोष्ठी आयोजित कर नशा मुक्त देहरादून के संबंध में शपथ ग्रहण करायी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू नशा मुक्त दून जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा अभियान के अंतर्गत द दून ग्रामर स्कूल भनियावाला के प्रबंधक स्टाफ के सहयोग से मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी, व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे से बचाव हेतू आम जनमानस को नशे के विरुद्ध जागरूक करने हेतू आज थाना क्षेत्र मे स्थित द दून ग्रामर स्कूल भनियावाला में करीब 600-700 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ के साथ उक्त स्कूल के प्रांगण में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत शपथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। जन जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र- छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव व नशे की रोकथाम तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अन्य शैक्षिक संस्थान व ग्राम सभा आदि मे प्रचलित रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581