उत्तराखंड समाचार

बजरंग दल का तीखा विरोध : हरिद्वार और लक्सर में हुआ खानपुर विधायक का पुतला दहन

हाल ही में लक्सर के बालावाली क्षेत्र में गौमांस की संदिग्ध गाड़ी को छुड़ाने की घटना को लेकर बजरंग दल ने विधायक पर सीधा आरोप लगाया।

भगवती प्रसाद गोयल / एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा गौतस्करों के समर्थन में बयान देने और हिंदू संगठनों पर अनर्गल आरोप लगाने के विरोध में बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। अमित कुमार मुल्तानिया जिला संयोजक बजरंग दल के नेतृत्व में रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक हरिद्वार और लक्सर के बालावाली चौक पर हजारों कार्यकर्ताओं ने उमेश कुमार का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने ने आरोप लगाया कि विधायक उमेश कुमार गौतस्करों को बचाने और गौहत्यारों के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में लक्सर के बालावाली क्षेत्र में गौमांस की संदिग्ध गाड़ी को छुड़ाने की घटना को लेकर बजरंग दल ने विधायक पर सीधा आरोप लगाया। इस अवसर पर प्रांत सहसंयोजक बजरंग दल सौरभ चौहान ने कहा कि बजरंग दल हिंदू समाज के मानबिंदुओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जो लोग गौतस्करों का समर्थन करते हैं और हिंदू संगठनों पर झूठे आरोप लगाते हैं, उन्हें हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा। उमेश कुमार जैसे जनप्रतिनिधि को समाज के हितों की रक्षा करनी चाहिए न कि अपराधियों को बचाने का प्रयास करना चाहिए। जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद जीवेंद्र तोमर ने कहा कि उमेश कुमार लगातार हिंदू संगठनों की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। बजरंग दल का विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि गौहत्या और गौतस्करी जैसे पाप से है। विधायक महोदय को अपने बयानों पर माफी मांगनी चाहिए और समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों का संरक्षण बंद करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक अपने बयानों पर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद हरिद्वार बलराम कपूर, विभाग सहमंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रांत सहसुरक्षा प्रमुख नवीन तेश्वर, अर्जुन विभाग सहसंगठन मंत्री, जिवेंद्र सिंह तोमर जिला मंत्री, अमित मुल्तानिया जिला संयोजक, डॉक्टर जयकरण जिला सह संयोजक, दिग्विजय सिंह, दिलप्रीत हुड्डा, बबलेश चौहान, हिमांशु भोला, रजत पाल, मुकेश वर्मा, प्रजीत सिंह, केशव गायकवाड़, बादल तोमर, कुलदीप विश्नोई, साजन वाल्मीकि, कुनाल, भूपेन्द्र धीमान, राजीव, सचिन पंडित, कमल उलियान, अमन कुमार, अभिषेक, शांतनु, आयुष, शिवा, आशीष आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button