उत्तराखंड समाचार

बसंत विहार पुलिस ने दी नशे से दूर रहने की नसीहत

गांवों में जाकर नशे के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

देहरादून। थाना कालसी पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दूर दराज क्षेत्र मे जाकर ग्राम प्रधानों, अन्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया।वर्तमान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान संपूर्ण राज्य में जोर शोर से चल रहा हैं, तथा इसके साथ ही जनपद देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में स्कूल, कॉलेज, एवम अन्य शिक्षण संस्थाओं में नशे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, तथा साथ ही जनपद में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों एवम समस्त थाना प्रभारियों को भी इस संबंध में अपने अपने स्तर से व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए जा रहे हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष कालसी द्वारा राजस्व क्षेत्र नागथत में जाकर दूर दराज से आए ग्राम प्रधानों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर गोष्टी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने तथा अपने अपने क्षेत्र से ड्रग्स का उन्मूलन करने हेतु उच्चाधिकारी गणों से प्राप्त निर्देशों को भली भांति अवगत कराया गया। साथ ही सभी आगंतुकों को नशे के विरुद्ध शपथ को अंगीकृत कराया गया। जिस पर जनपद पुलिस के इस प्रयास की आम जनमानस, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गई है, तथा उक्त अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने हेतु सभी ने आश्वस्त किया। इस प्रकार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान एवम इस अभियान में आम नागरिकों, अन्य सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, गणमान्य व्यक्तियों, स्कूल कॉलेज के छात्र, छात्राओ, एवम अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को लगातार जोड़ा जा रहा हैं। इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581