उत्तराखंड समाचार

आम आदमी पार्टी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

इंसाफ दिलाने के लिए हम अंतिम छोर तक लड़ाई लड़ेंगे और दोषियों को फांसी की सजा दिलाएंगे।

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट उपस्थित थे। सभा में अंकिता भंडारी की आत्म शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। आप नेताओं ने अंकिता भंडारी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा मे प्रदेश संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट ने कहा की अंकिता उत्तराखंड की बहादुर बेटी है, उसने दरिंदों की गलत बात ना मानते हुए अपनी जान दी है। उसे इंसाफ दिलाने के लिए हम अंतिम छोर तक लड़ाई लड़ेंगे और दोषियों को फांसी की सजा दिलाएंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर आरपी रतूड़ी ने कहा कि अंकिता भंडारी हम सब की बेटी है और इस बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हम अंतिम छोर तक लड़ाई लड़ेंगे। श्रद्धांजलि सभा में आजाद अली, डा आरपी रतुड़ी, डिंपल सिंह, राधा सिंह, नितिन जोशी, कमलेश रमन, मुकेश पाण्डेय, रिहाना परवीन, सुधा पटवाल, प्यारा सिंह, श्याम बाबू पांडे, मंजू शर्मा, नसीर खान, अशोक सेमवाल, शरद जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581