उत्तराखंड समाचार

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने रक्तदान शिवर में किया प्रतिभाग

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समुदाय भवन विजय कॉलोनी में भाजयुमा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रही। सेवा पकवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्त दान किया । वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उनके दीर्घायु की भी कामना की। मंत्री जोशी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र बने है तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। मंत्री जोशी ने कहा कि इसी सेवा भाव के साथ प्रदेशभर में आज से आगामी 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक सेवा के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, भावना पांडे, सिकंदर सिंह, मंजीत रावत, अमोल डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581