उत्तराखंड समाचार

प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे है कार्यक्रम : गणेश जोशी

उद्यान विभाग द्वारा पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है

देहरादून, 15 सितंबर। न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के कृषि कृषक कल्याण सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम्य विकास, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा पूरे प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसकी तैयारियों की काबीना मंत्री जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 02 अक्टूबर तक पूरे प्रदेशभर ग्राम्य विकास,कृषि एवम् उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे किसान मेला,दिव्यांग कृषकों को कृषि उपकरण वितरण रोजगार मेला, स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण सहित अलग अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 सितंबर को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी काशीपुर में ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वहीं बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि, वी.बी.आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव कृषि, रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक गौरीशंकर, के.सी. पाठक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581