उत्तराखंड समाचार

अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त कर हटाया गया

नशे का सेवन करने की शिकायत पर कार्यवाही की गई।

देहरादून, 14 सितम्बर। कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा नगर निगम व एमडीडीए की टीम के साथ अभियान चलाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत कबाड़ी बाजार बस्ती में जगह-जगह मिल रही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं नशे का सेवन करने की शिकायत पर कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई झुगियों को हटाया गया एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुंवर द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु नशे का सेवन करने एवं मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेश निर्देश पारीत किये गये है। जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सर्वेस पंवार के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा उक्त क्रम में पुलिस टीम गठित कर आज कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत कबाड़ी बाजार बस्ती मे जगह-जगह मिल रही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं नशे का सेवन करने की शिकायत पर कार्यवाही की गई और अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त कर हटाया गया एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button