उत्तराखंड समाचारक्राइम

दो दिन पहले निकले गए कर्मचारी ने दिया लूट को अंजाम

लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

हरिद्वार। दो दिन पहले नौकरी से निकाले गए पेट्रोल पंप के एक पूर्व कर्मचारी ने गत रात 2 कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर काबू करते हुए 60 हजार की नकदी लूट ली। आरोपित बिजनौर का निवासी है। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात ज्वालापुर रेलवे अंडरपास के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर एक आरोपी ने  60 हजार की नकदी लूट ली। इस पर त्वरित कारवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपित दर्शन डागर निवासी फरीदपुर मीरा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंप पर काम करता था। दो दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाला गया है। रात करीब एक बजे वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा और काफी देर तक कर्मचारियों से बातचीत करता रहा। बाद में उन्हें बातों में उलझाकर उस जगह पहुंच गया, जहां पर नकदी रखी रहती है। आनन-फानन में वह नकदी समेटने लगा। जब इस बात की भनक पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया इस पर दर्शन डागर ने तमंचा दिखाकर उन्हें आतंकित किया और नकदी लूट कर फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश चल रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button